लाइफ स्टाइल

☕ शाम की चाय के साथ हेल्दी स्नैक्स: वज़न घटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन

अगर आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, तो शाम के नाश्ते के तौर पर आप एक हेल्दी विकल्प आज़मा सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ग्लूटेन-मुक्त स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शाम की चाय के साथ खाने से भूख नियंत्रित करने और वज़न कम करने में मदद मिल सकती है।

रागी चीला

रागी चीला को शाम की चाय के साथ नाश्ते के तौर पर खाया जा सकता है। रागी एक ग्लूटेन-मुक्त अनाज है, यह शरीर के वज़न और मोटापे को कम करने में मदद करता है। रागी में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, फाइबर, फॉस्फोरस और प्रोटीन होता है। ये सभी चीज़ें सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

मखाना भेल

मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मखाना वज़न घटाने और बढ़ाने, दोनों में मददगार साबित होता है। वज़न कम करने के लिए शाम की चाय के साथ मखाना भेल का सेवन किया जा सकता है।

मक्का कटलेट

शाम की चाय के साथ मक्के के कटलेट का सेवन वज़न और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। एक कप मक्के में 96 कैलोरी, 3.4 प्रोटीन, 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4.5 ग्राम चीनी और 2.4 फाइबर होता है। शाम की चाय के साथ मक्के के कटलेट खाने से भूख नियंत्रित रहती है। शाम को नाश्ते में कॉर्न कटलेट खाने से आपको रात के खाने में हल्का खाने का मन करता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिल सकती है।
ओट्स उपमा
डाइटीशियन भी वज़न घटाने के लिए ओट्स खाने की सलाह देते हैं। शाम को नाश्ते के तौर पर भी ओट्स का सेवन किया जा सकता है। शाम की चाय के साथ ओट्स उपमा खाना एक अच्छा विकल्प है। ओट्स ग्लूटेन-मुक्त होते हैं, इसलिए इसका सेवन हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा होता है।
कुकीज़
ज़्यादातर लोग शाम की चाय के साथ कुकीज़ या बिस्कुट खाते हैं। अगर आप वज़न कम करने की सोच रहे हैं, तो शाम की चाय के साथ रागी, ओट्स और सूजी की कुकीज़ आज़मा सकते हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे