Uncategorized

एक दुखी राजा

MOTIVATION| प्रेरणा :  एक राजा अत्यंत चिंतित एवं उदास रहा करता था। चिकित्सकों ने उसे प्रसन्न करने के बहुत प्रयत्न किए, किंतु कोई परिणाम न निकला। तब किसी ने सुझाव दिया कि यदि राजा को किसी सुखी व प्रसन्न व्यक्ति का कुरता पहना दिया जाए तो राजा सुखी हो जाएगा। राजकर्मचारी तुरंत ही ऐसे व्यक्ति की खोज करने में लग गए।संयोगवश एक प्रसन्न व्यक्ति उन्हें मिल भी गया। कर्मचारी उसे राजा के पास लेकर पहुँचे ।

उसे देखते ही राजा खुशी से चीखा और बोला- “लाओ! जल्दी से अपना कुरता मुझे लाकर दे दो तो मैं उसे पहन लूँ।” वह व्यक्ति बोला- “राजन् ! मैं तो साधारण-सा किसान हूँ। कुरता तो क्या मैंने जीवन में एक अँगोछा भी नहीं देखा है, पर जो मुझे मिला है, उससे मैं संतुष्ट हूँ और उसी में प्रसन्न हूँ।” राजा को समझ में आ गया कि संतोष ही सुख का कारण है।

YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे