यूपीएससी 2025 : 979 पदों पर होगी भर्ती ,आवेदन शुरू
10 साल में सिर्फ तीन बार ही एक हजार से ज्यादा पद विज्ञापित किए

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की – ओर से सिविल सेवा परीक्षा-2025 की अधिसूचना जारी की गई है। कुल 979 पदों पर भर्ती होगी। पिछले वर्ष (2024) की तुलना में इस बार पदों की संख्या में – कम है। पिछली बार 1056 पद थे। इस = भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरू हो गई है। 25 मई को प्रारंभिक परीक्षा होगी। पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि 2023 में पदों की संख्या में बड़ा उछाल आया था, पर 2024 में पद कम हुए। अब 2025 में पदों की संख्या फिर हजार से कम की – गई है। पिछली बार की तुलना में 77 पद कम है।
इसी तरह 10 वर्षों में सिर्फ तीनबार (वर्ष 2016, 2023 और 2024 में) में ही हजार से ज्यादा पद विज्ञापित किए गए थे। इनमें भी सबसे ज्यादा 1105 पद की वैकेंसी 2023 में आई थी। वहीं सबसे कम वैकेंसी 2017 में आई थी। उधर, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पद खाली हैं। राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 की स्थिति में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के कुल 15,106 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 12,162 ऑफिसर वर्किंग हैं। 2,944 पद खाली हैं। अकेले आईएएस के 1316 पद खाली हैं, इनमें सीधी भर्ती के 794 पद है। इसी तरह सीधी भर्ती के तहत आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के कुल 1506 पद खाली हैं।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




