लाइफ स्टाइल

चिया सीड्स के फायदे

चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन कुछ अन्य पदार्थों के साथ सेवन से इसके फायदे बढ़ जाते हैं।

लाइफस्टाइल : चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इन्हें वजन घटाने वाला एक बेहतरीन आहार बनाते हैं। इनके साथ ग्रीक योगर्ट, ओटमील, बादाम का दूध, एवोकाडो और सलाद खाने से चिया सीड्स के लाभ अधिक बढ़ जाते हैं। प्रोटीन औरप्रोबायोटिक्स से भरपूर ग्रीक योगर्ट पाचन में सहायक होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें चिया सीड्स मिलाने से अतिरिक्त फाइबर और स्वस्थ वसा मिलती है, जो वजन कम करने वालों के लिए एक अच्छा नाश्ता हो सकता है। इसी तरह घुलनशील फाइबर युक्त ओटमील रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और भूख को कम करने में मदद करता है।

इसमें भी चिया सीड्स मिलाने से फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है और यह धीमी गति से ऊर्जा प्रदान प्रदान करता है। चिया सीड्स को बादाम के दूध में मिलाने पर पौष्टिक हलवा बनता है। यह कम कैलोरी के साथ पर्याप्त स्वस्थ वसा देता है, जो वजन घटाने के लिए आदर्श खाद्य पदार्थ है। चिया सीड्स को मसले हुए एवोकाडो और साबुत अनाज के साथ खाने से लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। इसमें स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा पाई जाती है।

विशेषज्ञ : संतुलित आहार में चिया सीड्स मिलाने से उच्च फाइबर मिलता है, जो भूख को नियंत्रित करता है। इससे भोजन का सेवन कम हो जाता है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। यह वजन कम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।- रीता अहीर, आहार विशेषज्ञ

YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे