विष्णु 13वें स्थान के साथ सेलिंग विश्व रैंकिंग में शीर्ष भारतीय बने

स्पोर्ट: भारत के विष्णु सरवनन हाल में जारी विश्व सेलिंग (पाल नौकायन) रैंकिंग में 13वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बने। हांगझोउ एशियाई खेलों की पुरुष डिंगी आईएलसीए 7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले 26 साल के सरवनन ने 776 अंक के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग हासिल की जो किसी भी भारतीय सेलर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विष्णु सरवनन ने पुरुष आईएलसीए 7 वर्ग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं विश्व रैंकिंग हासिल की, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय सेलर हैं।” तमिलनाडु के रहने वाले सेना के सरवनन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए सेलिंग में पहला कोटा हासिल किया था।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




