प्रेरणा

प्रभु खाने को देंगे तो खायेंगे

स्वामी शिवरामकिंकर ने चिकित्साशास्त्र का अध्ययन किया, किन्तु उन्होंने चिकित्सा को धन कमाने का साधन नहीं माना तथा सदाचारी जीवन में विश्वास किया।

स्वामी शिवरामकिंकर योगत्रयानंद जी चौदह-पंद्रह वर्ष की आयु में ही बंगला, अंग्रेजी तथा संस्कृत में पारंगत हो गए। वे वेद, वेदांत, ज्योतिष तथा पुराण आदि के विद्वान बन गए। इसके बाद उन्होंने कर्मयोग, भक्तियोग तथा ज्ञानयोग का एक साथ अभ्यास किया। स्वामी शिवरामकिंकर ने कोलकाता में चिकित्साशास्त्र का अध्ययन किया तथा अपनी प्रतिभा से आयुर्वेद विज्ञान के विद्वान बन गए। वे शास्त्रानुसार सदाचार का पालन करते थे तथा एक कमरे में बैठकर भगवान की भक्ति में लीन रहते थे। शाम को दो-चार सज्जन स्वामी जी के पास शास्त्र आदि सुनने तथा अपनी शंकाओं का समाधान करने आते थे।

उन्होंने स्वामी जी से कहा कि यदि आप चिकित्सा के माध्यम से धन कमाने लगते तो अच्छा होता। स्वामी जी ने कहा, ‘हमें भगवान की सेवा के अतिरिक्त कुछ नहीं करना है। भगवान हमें भोजन देंगे तो खाएंगे, अन्यथा उपवास करेंगे।’ एक दिन ऐसा हुआ कि उनके घर में खाने को कुछ नहीं था, परिवार के सभी सदस्य उपवास करने लगे। इसी बीच एक सज्जन जो स्वामी जी को अपना गुरु मानते थे, दौड़े-दौड़े आए और उनके चरणों में दो रुपए रखकर प्रणाम किया। पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं काम कर रहा था, तभी मेरे कानों में आवाज आई कि जिसे आप अपना गुरु मानते हैं, वह आज अपने परिवार के साथ भूखा है। मुझे आश्चर्य हुआ कि यह मेरे गुरु की आवाज थी। स्वामी जी बोले, ‘ईश्वर हम सबके गुरु हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे