
RAIPUR: इस परीक्षा के जरिए बीटेक की ग्यारह हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन दिए जाएंगे। इसी तरह छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी CGIT में भी इस बार PET के जरिए एडमिशन होंगे। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज यानी GEC के अलावा कई प्राइवेट कॉलेज भी हैं। पिछली बार इनमें B.Tech के लिए 11 हजार से ज्यादा सीटें थीं। इस बार सीटें बढ़ सकती हैं। क्योंकि, इस बार पांच CGIT शुरू किए जा रहे हैं। ये संस्थान रायपुर, कबीरधाम, जशपुर, रायगढ़ और जगदलपुर में हैं। इनमें 720 सीटों के साथ नई ब्रांच शुरू करने का प्रस्ताव अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानी AICTE को भेजा गया है। यहां से अनुमति मिलने के बाद इनमें एडमिशन दिए जाएंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की तर्ज पर राज्य में इस संस्थान की स्थापना की घोषणा की गई थी।
राजधानी स्थित शासकीय को-एड पॉलिटेक्निक, कबीरधाम, जशपुर और रायगढ़ के पॉलिटेक्निक के अलावा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर में यह संस्थान संचालित होगा। व्यापमं द्वारा 23 मार्च को मत्स्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इसके लिए रायपुर जिले में 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 70 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल वैकेंसी जारी की गई थी। व्यापमं द्वारा यह परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जानी थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। इस भर्ती के लिए करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। इसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
8 मई को होगी प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 8 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछली बार करीब 18 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 12 हजार परीक्षा में शामिल हुए थे। तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद आधी से ज्यादा सीटों पर एडमिशन हो गए थे। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
फार्मेसी प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं_ बी फार्मेसी और डी फार्मेसी में एडमिशन के लिए व्यापमं की ओर से प्री फार्मेसी टेस्ट लिया जाएगा। यह परीक्षा 8 मई को होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसी तरह प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट और एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके फॉर्म 11 अप्रैल शाम 5 बजे तक भरे जा सकेंगे। इन दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 1 मई को होगी।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।