शिक्षा
छत्तीसगढ़ का प्राचीन इतिहास: बौद्ध एवं जैन धर्म आगमन

बौद्ध एवं जैन धर्म- अवदान शतक नामक बौद्ध ग्रन्थ (Buddhist texts) के अनुसार, महात्मा बुद्ध सिरपुर (छत्तीसगढ़) आए थे तथा लगभग तीन माह तक यहाँ की राजधानी (श्रावस्ती) में उन्होंने प्रवास किया था। ऐसी जानकारी चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृत्तान्त से भी मिलती है। छठी शताब्दी में बौद्ध भिक्षु प्रभु आनन्द ने सिरपुर में स्वास्तिक विहार एवं आनन्द कुटी विहार का निर्माण कराया था। जैन धर्मग्रन्थ भगवती सूत्र के अनुसार कोसल महाजनपद उत्तर कोसल तथा दक्षिण कोसल (छत्तीसगढ़) में बँटा हुआ था। ऋषभदेव के विषय में जानकारी गुंजी (जांजगीर-चाम्पा) से, पार्श्वनाथ की नगपुरा (दुर्ग) से तथा महावीर की आरंग (रायपुर) से मिलती है।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




