टाइगर मेमन की 14 संपत्तियां सरकार को सौंपने का दिया आदेश

MUMBAI : मुंबई की एक विशेष अदालत ने शहर में 1993 के श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक टाइगर मेमन और उसके परिवार की 14 संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश दिया है। आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) अदालत के आदेश के बाद 1994 से ये संपत्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट के रिसीवर के कब्जे में थीं। मेमन की 14 संपत्तियों में बांद्रा (पश्चिम) की एक इमारत में एक फ्लैट, माहिम में एक कार्यालय परिसर, माहिम में एक भूखंड, सांताक्रूज (पूर्व) में एक भूखंड और फ्लैट, कुर्ला की एक इमारत में दो फ्लैट, मोहम्मद अली रोड पर एक कार्यालय, डोंगरी में एक दुकान और भूखंड, मनीष मार्केट में तीन दुकानें और मुंबई में शेख मेमन स्ट्रीट पर एक इमारत शामिल है। 12 मार्च 1993 को मुंबई के विभिन्न हिस्सों में हुए 13 बम विस्फोटों में 257 लोग मारे गए
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




