थाई पीएम ने मोदी को विश्व टिपिटका भेंट किया

बैंकॉक : बैंकॉक में मोदी का स्वागत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को बैंकॉक में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने थाईलैंड के पीएम पातोंगतार्न शिनवात्रा से समुद्री सुरक्षा, पर्यटन, व्यापार समेत अहम मुद्दों पर बातचीत की। पीएम ने वहां आए भूकंप में लोगों की मौत पर दुख भी जताया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री पातोंगतार्न शिनवात्रा ने पीएम मोदी को विश्व तिपिटक: सज्जया ध्वन्यात्मक संस्करण भेंट किया। तिपिटक (पाली में) या त्रिपिटक (संस्कृत में) भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का एक प्रतिष्ठित संकलन है, इसमें 108 खंड हैं और इसे प्रमुख बौद्ध धर्मग्रंथ माना जाता है। यह विशेष संस्करण 2016 में थाई सरकार द्वारा राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (राम 9) और रानी सिरीकिट के 70 साल के शासनकाल के उपलक्ष्य में विश्व तिपिटक परियोजना के हिस्से के रूप में प्रकाशित किया गया था।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




