धर्म-अध्यात्म

इन कुंडली दोषो की वजह से नही हो पाती है शादी

विवाह में देरी या रुकावट आने का प्रमुख कारण ग्रहों का प्रभाव और उनकी चाल होती है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली के सातवें भाव पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो उसके पारिवारिक जीवन में मुश्किलें आती हैं और विवाह संबंधी कार्यों में रुकावट उत्पन्न होती है। इसके अलावा निम्न कारणों से भी शादी में देरी हो सकती है :कुंडली में पितृ दोष होना।कुंडली के सप्तम भाव में ग्रहों की युति होना। जन्म कुंडली में मांगलिक दोष होना।सप्तम भाव के स्वामी के साथ कमजोर राशि का अशुभ स्थिति में होना, यह भी विवाह में देरी का कारण बन सकता है।यदि मंगल, शनि और शुक्र सप्तम भाव में एक साथ बैठे हों तो अधिक उम्र में शादी होने की संभावना रहती है।मंगल, सूर्य और बुध के लड़की की कुंडली में लग्न भाव में होने और गुरु के बारहवें भाव में होने पर लड़की की शादी बड़ी उम्र में होती है।

अगर सप्तम भाव में सूर्य कमजोर हो तो विवाह में देरी आती है या रुकावटें पैदा होने लगती हैं।नवमांश कुंडली लग्न या सप्तम भाव में शनि के प्रबल होने पर शादी बड़ी उम्र में होती है और विवाह कार्यों में मुश्किलें आती हैं।ग्रहों का गोचरअलग-अलग भावों में ग्रहों के गोचर का भी विवाह के समय में अहम भूमिका होती है। शुक्र. वृषभ और तुला) / उच्च का सप्तम भाव/सप्तमेश स्वामी से संबंध होना, स्वयं के घर में गुरु/सप्तम भाव पर उच्च का होना/सप्तमेश का स्वामी, उच्च का सप्तम का स्वामी हो तोविवाह कार्य जल्दी होते हैं। उदाहरण के लिए, वर्तमान में बृहस्पति उच्च का (कर्क राशि में) हो तो यह कर्क लग्न, वृषभ लग्न और कन्या लग्न में जन्म लेने वाले जातकों के लिए विवाह करनेका अच्छा समय होता क्योंकि बृहस्पति सातवें घर पर प्रत्यक्ष दृष्टि डाल रहा होता है।दशाविवाह के योग में महादशा भी अहम भूमिका निभाती है। दशा में बृहस्पति की किसी भी तरह की भूमिका विवाह कार्य बढ़ावा देती है।

सप्तम भाव के स्वामी को भी विवाह के लिए अहम माना जाता है। राहू भी शादी के लिए अहम कारक होता है। शुक्र ग्रह का संबंध भी विवाह से माना जाता है।विवाह में देरी आने पर क्या उपाय करेंयदि किसी व्यक्ति की शादी में देरी हो रही है या कोई ना कोई रुकावट आती रहती है तो निम्न उपाय करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।11 सोमवार तक 1200 ग्राम चना दाल के साथ एक चौथाई दूध दान करें। ऐसा करने से विवाह कार्य में आ रही रुकावटें दूर होने लगती हैं।अविवाहित लड़कियों को 40 दिनों तक नेल पॉलिश दें। हर दिन अलग लड़की को नेल पॉलिश देनी है। इससे जल्दी विवाह होता है और विवाह की परेशानियां दूर होती हैं।21 दिनों तक दुर्गा सप्तशती से अर्गला स्त्रोतम का पाठ करें और मां कात्यायनी देवी की पूजा करें।यदि किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है तो कन्या भगवान शिव की पूजा करें और उनकी मूर्ति के आगे पांच नारियल चढाएं और ‘ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नमः’ का पांच बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें।नारियलों को मंदिर में चढ़ा दें।

YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे सर्दियों में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म: बिना बदबू और फफूंदी के अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स सनाय की पत्तियों का चमत्कार: कब्ज से लेकर पेट और त्वचा रोगों तक रामबाण पानी के नीचे बसाया गया अनोखा शहर—मैक्सिको का अंडरवाटर म्यूजियम बना दुनिया की नई हैरानी सुबह खाली पेट मेथी की चाय—छोटी आदत, बड़े स्वास्थ्य फायदे कई बीमारियों से बचाते हैं बेल के पत्ते