विज्ञान

99% Dark Matter से बनी रहस्यमयी गैलेक्सी की खोज, वैज्ञानिक भी हैरान

India।/ Report. क्या है ‘कैंडिडेट डार्क गैलेक्सी-2’?

India।/ Report. Candidate Dark Galaxy-2 एक अत्यंत मंद और विरल आकाशगंगा है, जो पृथ्वी से करीब 24.5 करोड़ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इसमें तारों की संख्या बेहद कम है, इसलिए यह सामान्य दूरबीनों से आसानी से दिखाई नहीं देती।

चर्चा में क्यों?

इस अनोखी गैलेक्सी की पहचान Hubble Space Telescope और Euclid Telescope की संयुक्त टिप्पणियों के जरिए हुई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज ब्रह्मांड में छिपी अन्य ‘अदृश्य’ आकाशगंगाओं को तलाशने का नया रास्ता खोल सकती है।

डार्क मैटर की भरमार

यह आकाशगंगा Perseus Cluster में पाई गई है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सामान्य तारे और गैस बहुत कम हैं, जबकि Dark Matter की मात्रा असाधारण रूप से अधिक है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह लगभग 99% डार्क मैटर से निर्मित हो सकती है। इसके चार स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले ग्लोबुलर क्लस्टर इसकी पहचान का अहम आधार बने। इसकी कुल चमक लगभग 60 लाख सूर्यों के बराबर आंकी गई है।

ज्वारीय खिंचाव का असर

विशेषज्ञों का अनुमान है कि पर्सियस क्लस्टर के सघन वातावरण में उत्पन्न ज्वारीय प्रभाव के कारण इस गैलेक्सी ने अपनी गैस और नए तारों के निर्माण की सामग्री खो दी। इसी वजह से यह बेहद धुंधली और तारों से रहित दिखाई देती है।

यह खोज ब्रह्मांड में छिपी रहस्यमयी संरचनाओं को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे