Uncategorizedप्रेरणा

ईरान का बादशाह नौशेरवाँ

MOTIVATION| प्रेरणा : ईरान का बादशाह नौशेरवाँ एक दिन शिकार खेलते दूर निकल गया। दोपहर का समय हो जाने से गाँव में डेरा डालकर भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन बनाने वालों को जब ज्ञात हुआ कि साथ लाए सामान में नमक नहीं है तो वे निकट के घर से थोड़ा-सा नमक ले आए।

बादशाह ने उनसे पूछा – “नमक के दाम दे आए।” सेवक बोला – “बादशाह ! थोड़े-से नमक का क्या दाम देना ?” नौशेरवाँ तुरंत बोले – “जाओ और तुरंत नमक के दाम देकर आओ। बदनीयती की शुरुआत ऐसी ही छोटी भूलों से होती है। यदि आज मैं छोटी-सी चीज बिना कीमत दिए लूँगा तो कल मेरे कर्मचारी मूल्यवानवस्तुएँ भी मुफ्त में लेना शुरू कर देंगे और राज्य में अराजकता फैल जाएगी।” अपने आचरण से सीख देने वाले ही दूसरों के लिए उदाहरण बनते हैं।

YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे