भारत महिला-नेतृत्व वाले विकास के पथ पर अग्रसर है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं क्योंकि उनका खाता माताओं-बहनों के आशीर्वाद से भरा है।

INDIA: यह आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले मुझे महाकुंभ में मां गंगा का आशीर्वाद मिला, आज मातृशक्ति का। पीएम ने कहा, भारत महिला-नेतृत्व वाले विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात के नवसारी जिले के वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में कहा, महिलाओं को नारायणी कहा गया है। महिलाओं का सम्मान देश के विकास की पहली सीढ़ी है।
इसीलिए भारत को विकसित बनाने के लिए और देश के विकास को गति देने के लिए भारत ने अब महिला-नेतृत्व वाले विकास का रास्ता अपनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योजनाओं के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी को माला पहनाकर स्वागत करती महिलाएं। लाखों मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बचाई पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार महिलाओं के लिए काम करती है
महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता ,,पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च महत्व देती है। बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के दोषियों को मौत की सजा देने के लिए कानूनों में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत पर जोर दिया। मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं का सम्मान करना किसी राष्ट्र के विकास की दिशा में पहला कदम है। इसी भावना के साथ अब हमने महिला-नेतृत्व वाले विकास का रास्ता अपनाया है। ■ पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को छह महिलाओं ने ऑपरेट किया, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम बनाया है।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




