खेल

मुंबई को छोड़कर अब गोवा के लिये खेलेंगे यशस्वी जायसवाल

मुंबई. भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है. जायसवाल ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर कहा कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते हैं. एमसीए ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. अब जायसवाल 2025-26 सीजन में गोवा के लिए खेलेंगे. एमसीए के एक अधिकारी ने कहा, यह आश्चर्यजनक है. उन्होंने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा. हमने उन्हें रिलीज करने के लिए कहा है.

गोवा की कप्तानी कर सकते हैं- जायसवाल भारतीय टीम के लिए नहीं खेलने पर गोवा की कप्तानी भी कर सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर देसाई ने कहा, हां, ऐसा हो सकता है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और वह हमारे कप्तान हो सकते हैं। मुंबई छोड़कर गोवा जाने वाले तीसरे क्रिकेटर: जायसवाल अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड के बाद मुंबई छोड़कर गोवा जाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। तेंदुलकर और लाड 2022-23 सीजन में गोवा चले गए थे। लाड हालांकि पिछले सीजन में मुंबई लौट आए थे। जायसवाल ने जुलाई 2023 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अब तक 19 मैचों में 52 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे