कूरियर बॉय ने इंजीनियर से किया दुष्कर्म, पीड़िता को धमकाया भी

Mumbai: महाराष्ट्र के पुणे में 22 साल की आईटी प्रोफेशनल युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कुरियर बॉय बनकर उसके घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। घटना बुधवार शाम को कोंढवा इलाके की एक रिहायशी सोसायटी में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती के फोन से सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और चेहरा आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही आरोपी ने युवती के फोन पर एक मैसेज भी छोड़ा, जिसमें उसने चेतावनी दी कि उसके पास युवती की तस्वीरें हैं। अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। मैसेज में उसने धमकी देते हुए लिखा, मैं फिर आऊंगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती एक निजी फर्म में काम करती है। शाम करीब साढ़े सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति कुरियर बॉय बनकर उसके फ्लैट पर पहुंचा और युवती से कहा कि उसके बैंक से एक लेटर आया है, जिस पर उसके हस्ताक्षर चाहिए। युवती जब पेन लेने अंदर गई तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। स्प्रे करके किया बेहोश: पुलिस को दिए बयान में युवती ने कहा कि पेन लेने जाने के बाद उसे कुछ याद नहीं है… क्योंकि रात करीब साढ़े आठ बजे उसे होश आया। इसके बाद उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने युवती पर स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे वह बेहोश हो गई।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




