भारत
मोदी लंदन पहुंचे, ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता आज

लंदन/इंग्लैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए बुधवार को ब्रिटेन की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा। इस यात्रा के दौरान मोदी किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे। ब्रिटेन यात्रा के बाद मोदी मालदीव जाएंगे। मोदी गुरुवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टारमर के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को नई गति देने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। स्टारमर चेकर्स में मोदी की मेजबानी करेंगे। चेकर्स ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है, जो लंदन से 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




