भारत

भारत – मालदीव के बिच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत हुई

इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद दोस्त होने पर गर्व है। उन्होंने इस द्वीपीय पड़ोसी के लिए 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा की भी घोषणा की। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ व्यापार, रक्षा और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। इसके अलावा, मुक्त व्यापार समझौते के लिए भी बातचीत शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और महासागर दृष्टिकोण (क्षेत्र भर में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे देखते हुए, भारत ने ऋण सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसका उपयोग मालदीव के लोगों की प्राथमिकताओं के अनुरूप बुनियादी ढाँचे के विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग आपसी विश्वास का प्रमाण है। रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में भारत हमेशा मालदीव का समर्थन करेगा।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे