भारत

इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) बुधवार को लॉन्च किया जाएगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और नासा का पहला संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि 2,392 किलोग्राम का निसार पहला उपग्रह है, जो दोहरी आवृत्ति वाले सिंथेटिक अपर्चर रडार (नासा के एल-बैंड और इसरो के एस-बैंड) से पृथ्वी का अवलोकन करेगा। नारायणन ने कहा कि यह पहली बार होगा जब यह उपग्रह ‘स्वीप एसएआर’ तकनीक का उपयोग करके 242 किलोमीटर की रेंज और उच्च स्थानिक रिजोल्यूशन क्षमता के साथ पृथ्वी का अवलोकन करेगा। उच्च स्थानिक रिजोल्यूशन से ली गई तस्वीर में छोटी से छोटी डिटेल को भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। इसरो प्रमुख ने कहा, इस उपग्रह को 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर लॉन्च किया जाएगा। यह उपग्रह किसी भी मौसम में 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है। रिपोर्ट

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे