भारत

खुले में पेशाब करने पर एसडीएम ने क्लर्क से लगवाई उठक-बैठक

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश : आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही पुवायां के एसडीएम का पदभार संभालने के अगले ही दिन मंगलवार को वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाकर चर्चा में आ गए। दरअसल, उन्होंने एक वकील के क्लर्क को खुले में पेशाब करते हुए उठक-बैठक लगवाई थी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए घोटालों का पर्दाफाश करने वाले चर्चित अधिकारी रिंकू सिंह ने सोमवार रात एसडीएम का पदभार संभाला था। मंगलवार को जब वह तहसील पहुंचे तो उन्होंने एक वकील के क्लर्क को दीवार के पास पेशाब करते पाया। एसडीएम ने क्लर्क को फटकार लगाई और कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। पिता को कान पकड़वाए और कहा कि इसे स्कूल भेजो… तहसील परिसर में बच्चों को घूमते देख रिंकू सिंह ने एक बच्ची को बुलाया।

फिर उन्होंने कर्मचारियों से उसके माता-पिता को बुलाने को कहा। जब पिता आया तो एसडीएम ने उसे कान पकड़वाए। उन्होंने कहा, कल से बच्ची को हर हाल में स्कूल जाना चाहिए। इसके बाद वह प्रदर्शन कर रहे वकीलों के पास गए। उन्होंने कहा, “प्रदर्शन करते हैं, नारे की आवाज कार्यालय तक नहीं पहुंचनी चाहिए।” इस बीच वकीलों ने क्लर्कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शौचालय बहुत गंदे हैं, वकील और क्लर्क कहां जाएं? इस पर एसडीएम ने कहा, “अगर शौचालय गंदे हैं, तो यह तहसील प्रशासन की गलती है। वे इसके लिए जिम्मेदार हैं। इस पर एसडीएम खुद उठक-बैठक करने लगे। वकीलों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी।”

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे