भारत
“मोबाइल की नसीहत देने पर भाई ने बहन की कर दी हत्या”

अंबिकापुर: राखी मनाने मायके आई बहन को क्या पता था कि भाई को देर रात तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की नसीहत देना उसकी मौत का कारण बन जाएगा। मोबाइल फोन के आदी भाई जयप्रकाश को यह बात पसंद नहीं आई और उसने सो रही बहन पर हंसिया से इतने वार किए कि वह मरने से पहले चीख भी नहीं पाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




