भारतछत्तीसगढ़

“रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में कई लोगों की मौत”

छत्तीसगढ़ : रक्षाबंधन का त्योहार कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा। गाय से टकराने के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से इतनी जोर से टकराई कि बाइक पर सवार भाई-बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घटनाओं में 5 और की मौत हो गई। धमतरी जिले के ग्राम बारना निवासी मनीषा पटेल (27 वर्ष) अपने पति मनोज पटेल (30 वर्ष) और दो साल की बेटी के साथ बाइक से रायपुर के माना में राखी बंधवाने गई थी। वहां से लौटते समय मनोज अपनी बहन के घर राखी बंधवाने खट्टी जा रहा था, तभी राजनाकट और पांडुका के बीच एक इको वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज और मनीषा दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल है।

वहीं, सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपकरा निवासी अनिरुद्ध देवांगन (25 वर्ष) रक्षाबंधन के लिए अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से ससुराल करसू कसकेला जा रहा था। दतिमा-बिश्रामपुर मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास कोयला लदे ट्रेलर क्रमांक सीजी-29 ए-4020 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। बलरामपुर जिले के राजपुर से 4 किमी दूर बूढ़ा बगीचा पंचायत ग्राम पंचायत के बिरनी पारा गांव में शनिवार रात 102 महतारी एक्सप्रेस ने 7 साल के बच्चे को कुचलकर मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ लहुआ गांव से राखी बंधवाने बिरनी गांव आया था। लौटते समय यह हादसा हुआ। महतारी नशे में थी और घटना के बाद भाग गई। उधर, कबीरधाम जिले के कोलवा गांव निवासी लवलेश प्रसाद दुबे (23 वर्ष) की भिलाईनगर के नंदिनी थाना अंतर्गत अहिवारा बाईपास पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा राखी बांधने के बाद रायपुर जाते समय हुआ।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे