भारत

CISF जवानों के लिए बड़ी सौगात: अब 5 लाख तक सस्ता लोन और मेडिकल बिल का भुगतान

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अपने जवानों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी पहल शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य कर्मियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। अब जवानों को व्यक्तिगत जरूरतों के लिए मिलने वाले ऋण को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। पहले यह सुविधा एक छोटी राशि तक सीमित थी। खास बात यह है कि ब्याज दर 6 फीसदी से घटाकर सिर्फ 3 फीसदी कर दी गई है। वहीं, ऋण चुकाने की अवधि भी तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है। यानी अब जवानों पर आर्थिक बोझ कम होगा। पुरानी मैनुअल व्यवस्था की जगह अब एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। इसमें जवान सीधे आवेदन कर सकेंगे और उनके आवेदन पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई होगी और राशि सीधे खाते में पहुंच जाएगी। कई बार जवानों और उनके परिवारों को इलाज पर अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सीआईएसएफ मेडिकल बिल का भुगतान भी करेगा। इससे परिवारों को राहत मिलेगी।

इसके तहत अब 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सैनिकों के बच्चे डीजी स्कॉलरशिप के पात्र होंगे। शहीद सैनिकों के बच्चों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि अब छात्रों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी। सेवानिवृत्ति के समय सीआईएसएफ के जवानों को अब जोखिम बचत भुगतान के तहत 1.25 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे सेवानिवृत्ति के बाद उनके जीवन को थोड़ा और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही जवानों का मनोबल ऊंचा रखने के लिए यूनिट स्तर पर कार्यक्रमों के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इन सभी योजनाओं के लिए सीआईएसएफ कल्याण कोष से 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि इन पहलों से जवानों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि यह सब बेहतर आंतरिक निधि प्रबंधन के साथ किया गया है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे