वायुसेना का अब तक का सबसे बड़ा सौदा: भारत में बनेगे 114 राफेल लड़ाकू विमान

India : वायुसेना ने देश के अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदे के तहत 114 मेड इन इंडिया राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को सौंपा है। इस सौदे की अनुमानित लागत दो लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय में इस प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इसके बाद इसे रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) और फिर रक्षा अधिग्रहण परिषद के समक्ष रखा जाएगा। मंजूरी के बाद यह भारत का सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा। इसके तहत फ्रांसीसी कंपनी दास एविएशन भारतीय कंपनियों, खासकर टाटा जैसे एयरोस्पेस साझेदारों के साथ मिलकर भारत में राफेल का निर्माण करेगी। विमान में 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी योगदान होगा। राफेल के एम-88 इंजन के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल की सुविधा भी हैदराबाद में स्थापित की जाएगी, जिससे भारत में ही रखरखाव संभव हो सकेगा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




