अल्बानिया का अनोखा कदम: भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नियुक्त हुआ दुनिया का पहला एआई मंत्री

नई दिल्ली। एजेंसी। अल्बानिया ने तकनीक के क्षेत्र में वो कर दिखाया है जो अमेरिका और चीन जैसे विकसित देश अब तक नहीं कर पाए। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अल्बानियाई सरकार ने एक एआई मंत्री की नियुक्ति की है। यह एआई सरकारी ठेकों और फंडिंग पर नजर रखेगा। इसे एआई तकनीक के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला प्रयोग बताया जा रहा है। शुक्रवार को अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपने मंत्रिमंडल में एक एआई मंत्री को शामिल करने की घोषणा की। इस वर्चुअल मंत्री का नाम डायला है, जिसका अल्बानियाई भाषा में अर्थ सूर्य होता है।
पूरी दुनिया एआई से कोडिंग समेत कई कामों को ऑटोमेट करने की होड़ में है, जिससे नौकरियों पर संकट गहरा रहा है। वहीं दूसरी ओर, अल्बानिया ने एआई से भ्रष्टाचार को खत्म करने की नई मिसाल कायम की है। अल्बानियाई मीडिया ने इस फैसले को एक ‘बड़ा बदलाव’ बताया है जहां तकनीक अब सिर्फ एक सहायक उपकरण नहीं रह गई है बल्कि शासन में एक सक्रिय खिलाड़ी बन गई है 1990 में कम्युनिस्ट शासन के अंत के बाद से अल्बानिया में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या रही है। इस साल की शुरुआत में, डिएला को ई-अल्बानिया नामक एक सरकारी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया गया था। यहाँ वह एक वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में काम करती हैं और पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक पहनकर उपयोगकर्ताओं को वेबसाइट नेविगेट करने में मदद करती हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




