पानीपत स्कूल में क्रूरता! 7 साल के बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल

पानीपत। हरियाणा के पानीपत स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ क्रूरता का एक मामला सामने आया है। दूसरी कक्षा का एक सात साल का बच्चा होमवर्क पूरा नहीं कर पाया, जिससे टीचर इतनी नाराज़ हो गईं कि उन्होंने स्कूल वैन ड्राइवर को सज़ा के तौर पर उसे पीटने का आदेश दिया। ड्राइवर ने बच्चे के पैर रस्सी से बाँध दिए, उसे खिड़की से उल्टा लटका दिया और उसकी पिटाई की। जब परिवार ने शिकायत की, तो आरोपियों ने गुंडों को उनके घर भेजकर उन्हें धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। यह घटना 13 अगस्त की है, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई। बताया जा रहा है कि टीचर ने वैन ड्राइवर अजय को स्कूल की ऊपरी मंज़िल पर स्थित एक कमरे में बुलाया। अजय ने पहले बच्चे की पिटाई की, फिर उसके पैर रस्सी से बाँध दिए और उसे खिड़की से उल्टा लटका दिया। उसने इस घटना का वीडियो भी बनाया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बच्चे की माँ ने प्रिंसिपल से शिकायत की। बाल कल्याण समिति ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। प्रिंसिपल रीना ने सफाई देते हुए कहा कि वैन चालक बच्चों को धमकाता था और उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वीडियो पोस्ट करने के बाद प्रिंसिपल उसे धमकाने आया। आरोपी अभी भी उसे धमका रहा है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




