भारत
14 साल बाद भारत आ रहे हैं लियोनेल मेसी – कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में करेंगे धमाकेदार एंट्री!

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इस साल दिसंबर में भारत आने की पुष्टि कर दी है। अपनी यात्रा के दौरान, वह कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली जाएँगे। मेसी 14 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आ रहे हैं। मेसी की यात्रा 13 दिसंबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उपस्थिति के साथ शुरू होगी। इसके बाद वह 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और 15 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिखाई देंगे।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




