भारत

मोदी सरकार ने कबाड़ से कमाए 800 करोड़ रुपये! चंद्रयान-3 के बजट से भी ज़्यादा मुनाफा

केंद्र की मोदी सरकार ने कबाड़ बेचकर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया। पिछले महीने बड़े पैमाने पर सफाई अभियान के दौरान सरकार ने कबाड़ बेचकर 800 करोड़ रुपये कमाए। यह रकम चंद्रयान-3 मिशन के 615 करोड़ रुपये के बजट से कहीं ज़्यादा है। 2021 में शुरू हुए इस वार्षिक सफाई अभियान से अब तक 4,100 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। इस साल सफाई अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक चला। अभियान के तहत 2.32 करोड़ वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र को मुक्त कराया गया और 29 लाख कागज़ की फाइलें नष्ट की गईं। यह अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान था, जिसमें 11.58 लाख कार्यालय क्षेत्र शामिल थे। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DAR&PG) की देखरेख में विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों सहित 84 मंत्रालयों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया। तीन केंद्रीय मंत्रियों- मनसुख मंडाविया, के. राम मोहन नायडू और डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूरे अभियान की देखरेख की।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे