भारत

खैरागढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात — 13 वर्षीय लड़की ने दो मासूमों को कुएं में फेंका, खुलासा चौंकाने वाला

भारत ।खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के झुरानिडी गांव में एक कुएं में दो मासूम बच्चों के शव मिलने के मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई 13 वर्षीय पड़ोसी लड़की ने पूछताछ के दौरान जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला और चिंताजनक है। लड़की ने बताया कि करण उसे “चोर” कहकर चिढ़ाता था और उसने उसे कुएं में फेंक दिया। जब उसकी छोटी बहन ने शोर मचाया, तो उसने उसे भी कुएं में फेंक दिया। नाबालिग को नियमानुसार किशोर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

रविवार को झुरानिडी गांव के कोटरी छापर स्थित वार्ड क्रमांक 16 के एक कुएं से चार वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय वैशाली वर्मा के शव बरामद किए गए। एएसपी नितेश गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे यह खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि करण उसे “चोर” कहकर चिढ़ाता था, जिससे वह नाराज़ हो गई थी। रविवार को जब करण ने उसे चिढ़ाया, तो उसने उसे कुएँ में फेंक दिया। पास ही खड़ी करण की बहन वैशाली के शोर मचाने पर उसने उसके मुँह पर कपड़ा बाँधकर उसे कुएँ में फेंक दिया और फिर वहाँ से चला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की और पीड़ित परिवार के बीच भी विवाद चल रहा है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे