भारतछत्तीसगढ़

नक्सलियों से भीषण मुठभेड़: वीर इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद

छत्तीसगढ़ । Dongargarh. बालाघाट पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर आशीष शर्मा बोरातलाब थाने के कंघुरा जंगल में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उनके पेट और पैर में तीन गोलियां लगीं। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शहीद इंस्पेक्टर के परिवार वालों का इंतज़ार किया जा रहा है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ सब-डिवीजन के तहत आने वाले बोरातलाब थाने के कंघुरा जंगल के आसपास नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पुलिस टीमों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आशीष शर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रहने वाले थे। नक्सल मोर्चे पर शानदार काम के लिए उन्हें तीन बार वीरता मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। इस बार नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने पर आशीष जॉइंट ऑपरेशन में शामिल हुए और नक्सलियों से जमकर मुकाबला किया।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे