भारत

VIT सीहोर में बवाल: खराब खाने-पानी पर स्टूडेंट्स का हिंसक प्रदर्शन, कैंपस बंद

Sehore. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) के स्टूडेंट्स ने खराब खाने और पानी को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज कैंपस और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगा दी। मंगलवार देर रात शुरू हुई आगजनी में एक बस, दो चार पहिया वाहन, एक एम्बुलेंस, हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे और एक RO प्लांट को नुकसान पहुंचा। इसके बाद, बुधवार सुबह कुछ स्टूडेंट्स ने फिर से कैंपस की एक बिल्डिंग में आग लगा दी। हालात बिगड़ने पर कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि खराब खाने और पानी की वजह से 100 से ज़्यादा स्टूडेंट्स पीलिया और दूसरी बीमारियों के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी इंस्टीट्यूट एडमिनिस्ट्रेशन कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन ने मामले की जांच के लिए तीन मेंबर की जांच कमेटी बनाई है। पैनल को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। VIT कैंपस में करीब 4,000 स्टूडेंट्स विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए। स्टूडेंट्स का दावा है कि 100 स्टूडेंट्स आष्टा, सीहोर और भोपाल के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर गार्ड ने उनके साथ मारपीट की। 30 नवंबर तक कैंपस बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे हैं… घटना को देखते हुए कॉलेज मैनेजमेंट ने 30 नवंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है, जिसके बाद हजारों स्टूडेंट्स घर लौट रहे हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे