देश का सबसे महंगा VIP नंबर: HR 88B8888 की बोली 1.17 करोड़ पर पहुंची

Chandigarh. . भारत में VIP नंबरों का क्रेज़ हमेशा से रहा है। लोग अक्सर अपनी कार या टू-व्हीलर के लिए स्पेशल सीरीज़ का नंबर लेने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। लोग तो गाड़ी की असली कीमत से भी ज़्यादा VIP नंबर के लिए पैसे देते हैं। बुधवार को हरियाणा में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जहाँ VIP नंबर प्लेट की ऑनलाइन नीलामी में एक नया रिकॉर्ड बना। फैंसी नंबर HR 88B8888 की बोली 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह देश का अब तक का सबसे महंगा नंबर है। HR 88 कुंडली, सोनीपत का एक नंबर है। इसे खरीदने वाले का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। हरियाणा में हर हफ़्ते फैंसी नंबर प्लेट की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल fancy.parivahan.gov.in पर होती है।
लोग शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक अपना पसंदीदा नंबर चुनकर अप्लाई करते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली लगती है, और उसी दिन नीलामी के नतीजे भी घोषित कर दिए जाते हैं। VIP नंबर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4500 रुपये में होता है। लोग अलग-अलग नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली लगाते हैं। बुधवार को ऑनलाइन नीलामी में HR 88B8888 नंबर प्लेट के लिए 45 लोगों ने अप्लाई किया था। जब बोली शुरू हुई तो इस नंबर प्लेट के लिए सिर्फ़ 50,000 रुपये मांगे गए थे। दोपहर 12 बजे तक बोली 88 लाख रुपये पर पहुंच गई थी। शाम 5 बजे बोली खत्म होने तक कीमत 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई और यह देश का अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




