विश्व
इज़राइल ने सोमालीलैंड को मान्यता दी, क्षेत्रीय कूटनीति में ऐतिहासिक कदम

Riyadh। मिडिल ईस्ट और हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। इज़राइल ने सोमालीलैंड को आधिकारिक तौर पर एक स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता दे दी है। इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इज़राइल ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सोमालीलैंड ने 1991 में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी, लेकिन उसे अभी तक व्यापक अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है। इज़राइली प्रधानमंत्री के ऑफिस के अनुसार, नेतन्याहू ने इस औपचारिक मान्यता की घोषणा की। इसे क्षेत्रीय कूटनीति में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह कहा गया कि यह फैसला अब्राहम समझौते के अनुरूप है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




