रूसी तेल पर भारत को ट्रंप की चेतावनी, खरीद जारी रही तो बढ़ेगा टैरिफ का दबाव

Washington । वेनेजुएला में राजनीतिक संकट के बीच, अमेरिका ने एक बार फिर भारत को रूस से तेल खरीदने के खिलाफ चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि भारत के रूस से तेल खरीदने से वह खुश नहीं हैं। अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है, तो भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। यह भारत के लिए बहुत बुरा होगा। अमेरिका पहले ही भारत के कई प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 50 प्रतिशत बढ़ा चुका है। ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा से वॉशिंगटन जाते समय एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कहीं। ट्रंप ने कहा, “मोदी सच में मुझे खुश करना चाहते थे। मेरे लिए उन्हें खुश रखना ज़रूरी था। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह जानते थे कि मैं रूसी तेल के मुद्दे पर खुश नहीं था।”
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




