भारत
सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, ओंकार मंत्र जाप और भव्य ड्रोन शो से गूंजा स्वाभिमान पर्व

Veraval। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को सोमनाथ पहुंचे। अपने दौरे के दौरान, वह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस’ सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत, मोदी ने देर शाम सोमनाथ मंदिर में ‘ओंकार मंत्र’ के जाप में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम 1000 साल पहले मंदिर पर हुए हमले की याद में आयोजित किया जा रहा है। बाद में, उन्होंने मंदिर परिसर में ड्रोन शो देखा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




