भारतछत्तीसगढ़

जगदलपुर की नेहा कश्यप को गणतंत्र दिवस परेड में मिला राष्ट्रीय सम्मान

जगदलपुर। Senior Reporter India| शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से संबद्ध गवर्नमेंट दंतेश्वरी पीजी महिला कॉलेज, जगदलपुर की नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) की सक्रिय छात्रा नेहा कश्यप को 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (पूर्व राजपथ) पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर नेहा अपनी माता सुकमती कश्यप के साथ मौजूद रहीं।

जम्मूधर कश्यप की पुत्री नेहा कश्यप का चयन MyGov इंडिया पोर्टल के माध्यम से किया गया। NSS में निरंतर सहभागिता, समाजसेवा के प्रति समर्पण और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के चलते उन्हें यह सम्मान मिला। नेहा की इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज बल्कि पूरे क्षेत्र में गौरव की भावना देखने को मिली।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे