भारत

किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, तीन जवान घायल, डोलगाम इलाके में ऑपरेशन तेज

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर)।Senior Reporter India |
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम और बर्फीले डोलगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक बार फिर भीषण मुठभेड़ हुई है। ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सेना की व्हाइट नाइट कोर, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है।

इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल जवानों को तुरंत उधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है। वहीं एक जवान को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज किश्तवाड़ में सेना की निगरानी में किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे चतरू क्षेत्र के डोलगाम इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई। सेना ने आतंकवादियों के साथ संपर्क होने की पुष्टि की है, हालांकि घायल जवानों की स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी घेराबंदी कर रखी है और आतंकवादियों को एक सीमित क्षेत्र में फंसा दिया गया है। उनकी सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है।

ड्रोन सर्विलांस के दौरान इलाके में खून के निशान देखे गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मुठभेड़ में कम से कम एक आतंकवादी घायल हुआ है। सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे