भारत

पीएम मोदी बोले: दुनिया में भारत पर भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

Senior Reporter India | कुआलालंपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की लगातार मज़बूत होती वैश्विक आर्थिक भूमिका का ज़िक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया में भारत पर भरोसा उसकी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को अब केवल एक बड़ा बाज़ार नहीं, बल्कि विकास का भरोसेमंद साझेदार माना जा रहा है।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों के साथ हुए व्यापार समझौतों ने भारत की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है। इन समझौतों के चलते भारत वैश्विक निवेश और व्यापार का अहम केंद्र बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर मलेशिया में नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे भारत और मलेशिया के बीच आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई गति मिलेगी।

इससे पहले, शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया पहुंचे पीएम मोदी का कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने स्वयं स्वागत किया। इस गर्मजोशी भरे स्वागत को पीएम मोदी ने भारत के प्रति मलेशिया की मित्रता और सम्मान का प्रतीक बताया।

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले दुनिया भारत को केवल एक विशाल उपभोक्ता बाज़ार के रूप में देखती थी, लेकिन अब भारत निवेश, नवाचार और व्यापार का वैश्विक केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ और अमेरिका—इन सभी देशों के साथ भारत के व्यापार समझौते मौजूद हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रवासियों ने उत्साह के साथ “मोदी, मोदी” के नारे लगाए। पीएम मोदी ने घोषणा की कि मलेशियाई छात्रों को भारत में उच्च शिक्षा के लिए तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति दी जाएगी और उन्हें “नो इंडिया” कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी भारतीय समुदाय के साथ मंच साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए केवल एक देश नहीं, बल्कि एक गहरा मित्र है। उन्होंने इस बड़ी सभा को दोनों देशों के बीच मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का प्रमाण बताया।

इब्राहिम ने भारत और मलेशिया के प्राचीन समुद्री संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर के रास्ते भारतीय उपमहाद्वीप और मलय द्वीपसमूह के बीच संपर्क, देशों और आधुनिक सीमाओं के अस्तित्व में आने से भी पहले से रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मलेशिया के निर्माण में भारतीय समुदाय की भूमिका हमेशा अहम रही है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत करना प्रधानमंत्री इब्राहिम के भारत के प्रति स्नेह और सम्मान को दर्शाता है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे