भारतछत्तीसगढ़

अवैध खनन जांच के दौरान बवाल, कुसमी में बुजुर्ग की मौत से भड़का जनाक्रोश

Senior Reporter India | बलरामपुर/कुसमी। अवैध खनन की शिकायतों की पड़ताल करने पहुंचे कुसमी के SDM और नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जांच के दौरान कथित मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। हालात को काबू में रखने के लिए कुसमी अस्पताल और थाना परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को हिरासत में लेकर राजपुर थाना ले जाया गया। सोमवार देर शाम SDM सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इस मारपीट में दो अन्य ग्रामीणों के घायल होने की भी सूचना है, जिनका इलाज कुसमी अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। पुलिस ने SDM करुण डहरिया, विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, नायब तहसीलदार पारस शर्मा के खिलाफ अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वे मौके पर मौजूद थे, लेकिन मारपीट में उनकी सीधी भूमिका सामने नहीं आई है।

घटना की खबर फैलते ही सर्व आदिवासी समाज, स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुसमी में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त Action की मांग की। विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम और महेश्वर पैंकरा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे