3 मार्च 2026: साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा अद्भुत नज़ारा

India।/ Report. साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को पड़ रहा है और इसे इस वर्ष का सबसे लंबी अवधि वाला Lunar Eclipse माना जा रहा है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। विशेष बात यह है कि यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई देगी, इसलिए यहां सूतक काल प्रभावी रहेगा।
भारत में 3 मार्च को चंद्रोदय लगभग शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा। चूंकि ग्रहण का समापन 6 बजकर 47 मिनट पर निर्धारित है, इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में यह दृश्य लगभग 25 मिनट तक ही देखा जा सकेगा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है, जिससे देखने की अवधि में थोड़ा बदलाव संभव है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में भी चंद्रोदय करीब 6 बजकर 22 मिनट पर ही होगा।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस आधार पर सूतक 3 मार्च की सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनट से प्रभाव में आ जाएगा। सूतक के दौरान शुभ कार्यों से दूरी बनाई जाती है। पूजा की प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं किया जाता, भोजन बनाने और खाने से बचा जाता है तथा बाल और नाखून काटने जैसे कार्य भी वर्जित माने जाते हैं।
यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से आरंभ होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी Blood Moon की अवस्था शाम 4 बजकर 34 मिनट से शुरू होगी, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। यही वह क्षण होता है जब आकाश में चंद्रमा का रंग बदलता हुआ दिखाई देता है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




