उभरते क्यूरेटरों के लिए अंतरराष्ट्रीय Fellowship मौका, 7,500 डॉलर तक की ग्रांट

India।/ Report. The Asia Foundation ने वर्ष 2026 के लिए मार्गरेट एफ. विलियम्स मेमोरियल Fellowship Program के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पहल Asian Art Museum के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य एशियाई और एशियाई-अमेरिकी कला पर कार्य कर रहे उभरते क्यूरेटरों के बीच पेशेवर आदान-प्रदान और शोध को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम के लिए पारंपरिक संग्रहालयों से जुड़े या स्वतंत्र रूप से कार्यरत क्यूरेटर भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को जून से 31 अगस्त 2026 तक सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Residency के लिए पूरी तरह वित्तीय सहायता दी जाएगी।
फेलोशिप के अंतर्गत आने-जाने की यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, दैनिक भत्ता और स्वयं-निर्धारित अध्ययन यात्रा के लिए 7,500 अमेरिकी डॉलर की रिसर्च ग्रांट प्रदान की जाएगी। यह अवसर कला शोध और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च 2026 तक आधिकारिक लिंक tinyurl.com/4xanuciw पर जाकर Online आवेदन कर सकते हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




