भारत

BSF Officers Mess में WiFi पर सख्ती, DG ने मांगे सुरक्षा विकल्प

India।/ Report. सीमा सुरक्षा बल के लगभग 200 ऑफिसर्स मेस में लगाए गए WiFi सिस्टम और Smart TV अब शीर्ष नेतृत्व की नजर में हैं। Border Security Force के महानिदेशक Praveen Kumar ने मेस में इंस्टॉल वाईफाई कनेक्शन और सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित पासवर्ड पर नाराजगी जताई है।

सूत्रों के अनुसार, डीजी ने अधिकारियों से मौजूदा WiFi राउटर सिस्टम को हटाने पर विचार करने और इसके सुरक्षित विकल्प सुझाने को कहा है। उनका मानना है कि इस व्यवस्था से सुरक्षा में सेंध लगने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर संवेदनशील इलाकों, तकनीकी उपकरणों या अन्य अहम सूचनाओं से जुड़े फोटो-वीडियो के दुरुपयोग की संभावना चिंता का विषय है।

मेस में लगाए गए Smart TV भी इसी नेटवर्क के जरिए संचालित हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठाया गया है कि यदि WiFi हटाया जाता है, तो मनोरंजन के लिए टीवी चलाने का सुरक्षित विकल्प क्या हो सकता है। संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में सुझाव 28 फरवरी तक देने को कहा गया है।

बीएसएफ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह कदम पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। बल नहीं चाहता कि किसी भी तरह की लापरवाही से संवेदनशील जानकारी बाहर जाए या सुरक्षा ढांचे पर खतरा उत्पन्न हो।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे