शिक्षा

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, अक्टूबर-नवंबर में Exam

India।/ Report. रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में शिक्षकों के लगभग 5,000 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने जारी किए गए नए Calendar के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर और नवंबर माह में आयोजित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्राथमिक, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा व्याख्याता के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती को लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही थी, जिसे अब औपचारिक रूप से आगे बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल को युवाओं के भविष्य से जुड़ा अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह शिक्षक भर्ती न केवल युवाओं को रोजगार देगी, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से सफलता दिलाती है। उन्होंने युवाओं से पूरी लगन के साथ तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे