भारत

‘द केरल स्टोरी 2’ पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिलीज विवाद में नया मोड़

India।/ Report. कोच्चि से जुड़ी अहम कानूनी खबर सामने आई है। Kerala High Court की खंडपीठ ने फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond की रिलीज पर सिंगल जज द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।

जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पी.वी. बालकृष्णन की बेंच ने निर्माता Vipul Amrutlal Shah की अपील पर देर रात सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। इससे कुछ समय पहले ही एकल न्यायाधीश ने फिल्म के प्रदर्शन पर 15 दिनों की रोक लगा दी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई दो हफ्तों बाद तय की गई है।

अपील में निर्माता पक्ष ने दलील दी कि फिल्म से न तो केरल राज्य की छवि को नुकसान पहुंचता है और न ही किसी धार्मिक समुदाय का अपमान होता है। उनके वकीलों ने अदालत में कहा कि फिल्म एक सामाजिक मुद्दे को उजागर करती है। साथ ही यह भी तर्क रखा गया कि यदि रिलीज पर रोक जारी रहती है तो निर्माताओं को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी।

फिल्म 27 फरवरी को देशभर में लगभग 1500 और विदेशों में 300 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी। इससे पूर्व सिंगल जज ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा कानूनी पहलुओं पर पर्याप्त विचार नहीं किए जाने को Prima Facie आधार मानते हुए रिलीज पर रोक का आदेश दिया था।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे