शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निवेशकों को 4.98 लाख करोड़ का झटका

India।/ Report. विदेशी निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी, कमजोर Global संकेतों और बढ़ते Geo-Political तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में BSE Sensex 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ और 82 हजार के स्तर से नीचे फिसल गया।
दिन के दौरान बाजार में बिकवाली का दबाव इतना अधिक रहा कि सेंसेक्स एक समय 1,089 अंकों से ज्यादा टूट गया। वहीं NIFTY 50 भी 317.90 अंक (1.25 प्रतिशत) गिरकर 25,178.65 पर बंद हुआ।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता में ठोस प्रगति नहीं होने से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला।
गिरावट के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल Market Cap करीब 4.98 लाख करोड़ रुपये घटकर 463.50 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।
सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर नुकसान में बंद हुए। Reliance Industries, State Bank of India और Tata Consultancy Services समेत कई दिग्गज शेयरों में गिरावट रही। Sun Pharmaceutical Industries सबसे ज्यादा 2.61 प्रतिशत लुढ़का।
हालांकि, कुछ शेयरों में मजबूती भी देखी गई। HCL Technologies, Infosys, Trent Limited, Eternal Limited और NTPC Limited बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें एचसीएल टेक 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर रहा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




