विश्व

मध्य-पूर्व में युद्ध तेज: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमले, इजराइल ने तेहरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

सातवें दिन संघर्ष और भड़का, खाड़ी के कई देशों व इस्राइल पर हमले; कई ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा

Report : मध्य-पूर्व में जारी तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। संघर्ष के सातवें दिन शुक्रवार को Iran ने खाड़ी क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। इनमें Kuwait, Qatar, Saudi Arabia, United Arab Emirates और Bahrain शामिल बताए जा रहे हैं। ईरान की ओर से इन हमलों में खैबर श्रेणी की मिसाइलों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इसी दौरान Israel ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तेहरान में स्थित एक महत्वपूर्ण सैन्य बंकर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार करीब 50 लड़ाकू विमानों ने इस Operation को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यह बंकर ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei से जुड़ा हुआ था और उनके मारे जाने के बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसका इस्तेमाल कर रहे थे।

इस्राइली सेना का कहना है कि हमले में बंकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा इजराइल ने Beirut में भी हिजबुल्ला से जुड़े ठिकानों पर बमबारी की। उधर, United States ने ईरान के एक ड्रोन ले जाने वाले पोत को निशाना बनाए जाने की जानकारी दी है।

ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले देशों पर जवाबी कार्रवाई की नई लहर शुरू कर दी गई है। इसे और तेज करने की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान इस्राइल के कई शहरों की ओर भी मिसाइलें दागे जाने की खबरें सामने आई हैं।

कतर का कहना है कि उसने Al Udeid Air Base को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। यह बेस अमेरिका की सेंट्रल कमान का प्रमुख ठिकाना माना जाता है। हालांकि Doha के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और धुएं के गुबार भी दिखाई दिए।

वहीं Riyadh में स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस की ओर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को सऊदी अरब ने हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है। बहरीन प्रशासन के मुताबिक वहां दो होटलों और एक आवासीय इमारत को भी निशाना बनाया गया। पूरे क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे