13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी पीएम-किसान योजना की अगली किस्त
गुवाहाटी से कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करीब 9.32 करोड़ किसानों को digital transfer के जरिए लगभग 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे

Report| Narendra Modi 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की नई किस्त जारी करने वाले हैं। इस चरण में देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में लगभग 19,000 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस बार किस्त जारी करने का कार्यक्रम Guwahati में आयोजित किया जाएगा। यहां से प्रधानमंत्री देशभर के किसानों के बैंक खातों में direct transfer के माध्यम से सहायता राशि भेजेंगे।
सरकार ने इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की थी। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन बराबर किस्तों में उनके खातों में भेजा जाता है। यह राशि आमतौर पर किसानों को खेती की तैयारी के समय मदद करने के लिए दी जाती है, ताकि वे बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसी जरूरी कृषि सामग्री आसानी से खरीद सकें।
योजना की किस्तें सामान्य तौर पर फरवरी-मार्च, जून-जुलाई और अक्टूबर के आसपास जारी की जाती हैं। इससे किसानों को अलग-अलग फसल सीजन के दौरान आर्थिक सहारा मिलता है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले फरवरी 2025 में जारी की गई 19वीं किस्त के दौरान करीब 9.8 करोड़ किसानों को लगभग 22,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इसके बाद अगस्त 2025 में 20वीं किस्त के रूप में करीब 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं नवंबर 2025 में 21वीं किस्त के तहत लगभग 9 करोड़ किसानों को करीब 18,000 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी।
सरकार का मानना है कि इस योजना के जरिए किसानों को खेती के खर्च में राहत मिलती है और कृषि उत्पादन को भी मजबूती मिलती है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




