भारत

आधार सिस्टम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए UIDAI का बड़ा कदम

डिजिटल प्लेटफॉर्म की कमजोरियां खोजने के लिए विशेषज्ञों और एथिकल हैकरों को दिया जाएगा इनाम।

Report| नई दिल्ली। Unique Identification Authority of India ने आधार प्रणाली की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पहली बार एक संरचित Bug Bounty कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और एथिकल हैकर आधार से जुड़े प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म में संभावित तकनीकी कमजोरियों की पहचान कर सकेंगे।

यदि शोधकर्ताओं को किसी प्रकार की वास्तविक सुरक्षा खामी मिलती है और वे उसे जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करते हैं, तो समस्या की गंभीरता के अनुसार उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए करीब 20 अनुभवी सुरक्षा शोधकर्ताओं और एथिकल हैकरों का एक विशेष पैनल तैयार किया गया है। यह टीम यूआईडीएआई के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म, जैसे MyAadhaar Portal, आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित क्यूआर कोड आधारित एप्लिकेशन की तकनीकी जांच करेगी।

शोधकर्ताओं द्वारा खोजी गई कमजोरियों को गंभीर, उच्च, मध्यम और निम्न जोखिम श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें उचित reward प्रदान किया जाएगा।

यूआईडीएआई इस पहल को साइबर सुरक्षा समाधान देने वाली कंपनी Comolho IT Private Limited के सहयोग से संचालित कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य आधार से जुड़े डिजिटल सिस्टम को और सुरक्षित बनाना तथा संभावित साइबर खतरों से पहले ही निपटना है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे