भारत

1 अप्रैल से Annual FASTag होगा महंगा, एनएचएआई ने बढ़ाई सालाना फीस

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वालों को अब 75 रुपये ज्यादा देने होंगे, नई कीमत 3,075 रुपये प्रतिवर्ष

Report| नई दिल्ली। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अहम बदलाव होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सालाना FASTag की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

प्राधिकरण के अनुसार 1 अप्रैल से Annual FASTag की फीस 75 रुपये बढ़ा दी जाएगी। अब तक इसकी कीमत 3,000 रुपये प्रति वर्ष थी, जिसे बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है।

एनएचएआई ने बताया कि यह संशोधन टोल शुल्क के निर्धारित नियमों के तहत किया गया है। इन नियमों के अनुसार हर साल टोल से जुड़ी फीस में संशोधन किया जा सकता है, इसलिए इस वर्ष भी शुल्क में हल्की बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि सालाना FASTag सुविधा को पिछले वर्ष 15 अगस्त से लागू किया गया था, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन मालिकों को बार-बार टोल भुगतान की परेशानी से राहत मिल सके।

नई दर लागू होने के बाद हाईवे और एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को अब सालाना FASTag के लिए पहले की तुलना में थोड़ा अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गन्ने का सिरका – गर्मियों में सेहत का प्राकृतिक टॉनिक अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे