लाइफ स्टाइल

अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत

नई दिल्ली। Senior Reporter India| अडूसा या वासा एक जानी-मानी औषधीय जड़ी-बूटी है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी साबित होती है। यह खास तौर पर सर्दी, खांसी, गले में खराश, अस्थमा, टीबी और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों में राहत देने में मदद करता है।

अडूसा का काढ़ा बनाने के लिए इसके पत्तों को उबालकर शहद के साथ लिया जा सकता है। इसमें मौजूद सक्रिय तत्व मुंह के छालों, अंदरूनी और बाहरी घावों को ठीक करने में मदद करते हैं।

सूखे अडूसा पत्तों से तैयार पाउडर ब्लीडिंग डिसऑर्डर में लाभकारी होता है। इसके एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। प्रभावित जगह पर अडूसा का पेस्ट लगाने से त्वचा के इन्फेक्शन में आराम मिलता है।

इसके अलावा, अडूसा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर यूरिक एसिड बढ़ने के कारण घुटनों में दर्द है, तो अडूसा पाउडर को पानी के साथ लेना फायदेमंद है। इसके पत्तों को पीसकर घुटनों पर पेस्ट के रूप में लगाने से मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है।

अडूसा का नियमित सेवन खून को साफ करने, शरीर को डिटॉक्स करने और इन्फेक्शन से बचाने में भी मदद करता है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे